शशी रंजन सिंह
सूरजपुर/भटगांव:--सूरजपुर जिले के नगर पंचायत भटगांव मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आज भटगांव रविशंकर त्रिपाठी चौक पर रेत माफियाओं व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल भाजपा की किसान आक्रोश रैली भटगांव में आयोजित की गई थी ,जिसमें शामिल होकर भैयाथान मंडल के भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह अपने घर भैयाथान वापस जा रहे थे, जिनपर बीच रास्ते में रेत माफियाओं द्वारा हमला किया गया जिसमें अमन प्रताप सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। इस जानलेवा हमला के विरोध में पूरे जिले में भाजयुमो द्वारा प्रदर्शन किया उसी तारतम्य में नगर पंचायत भट्गांव में भी भाजयुमो भटगाांव मण्डल के मंडल अध्यक्ष राजू जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा रेत माफियाओं और सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया ,वहीं पुतला दहन करने भी किया गया ।भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष राजू जयसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ जोरदार नारे लगाए वही दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की भी मांग रखी है वही भाजयुमो के मंडल महामंत्री अभिषेक मंडल ने बताया की रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि किसी पर भी जानलेवा हमला करने से पहले सोच भी नहीं रहे हैं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रेत माफियाओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग एवं दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है ।
इस दौरान लोकेश पैकरा ,सुभाष राजवाड़े, अभिषेक मंडल,संत लाल प्रजापति,विजय राजवाड़े,रमेश गुप्ता,आशीष बाजपेई,ओंकार सिंह,वीरेंद्र गुप्ता,प्रवीण सिंह, आदर्श सिंह, प्रेम वीरेंद्र जायसवाल, हिमांशु सिंह, सचिन गुप्ता, संजीत, दीपक मिश्रा, रविंद्र जयसवाल,ज्ञान प्रकाश,रंजीत सिंह, विकास राजवाड़े,जितेंद्र शर्मा,राजेंद्र पाटले, सरवन पाटले, ठाकुर प्रसाद,अभिषेक गुप्ता,मनोज गुप्ता,सावन,नितिन शर्मा,रंजीत ठाकुर,लकी गुप्ता, पूरन राजवाड़े,अमन गिरी, सुशांत सिंह,नीरज यादव,संदीप वैष्णव,कुंदन झा, रिंकेश,रोहित सिंह,प्रवीण कुमार,रवि कुमार,सचिन पैकरा,प्रभास,प्रकाश, चंदर राजवाड़े सुनील , लालू प्रसाद , लक्ष्मी प्रसाद ,शिव प्रसाद सहित भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
हमसे जुड़ें