रात को हुई दुर्घटना सुबह पता चला
सूरजपुर/जरही:-अंबिकापुर- बनारस मार्ग पर जरही से कुछ दूरी पर स्थित झांपी नाला के समीप मोटरसाइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मृत्यु हो गई है ,जिसकी जानकारी सुबह पुलिस एवं अन्य लोगों को हुई वहीं अनुमान लगाया जा रहा है की दुर्घटना रात्रि में हुई होगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोन के माध्यम से भटगांव पुलिस को दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही भटगांव पुलिस के थाना प्रभारी शरद चंद्रा घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की गई शव से कुछ दूरी पर एक छोटे थैली में कुछ दस्तावेज मिले जिससे युवक की पहचान अंबिकापुर निवासी निलेश कश्यप पिता रामसुन्दर कश्यप उम्र 36 वर्ष निवासी खैरबार अंबिकापुर के रूप में की गई है।प्रथम दृष्टया ही मामला दुर्घटना का दिखाई पड़ रहा है जिसमें अज्ञात वाहन द्वारा बाइक सवार को पीछे की ओर से जोरदार टक्कर मारी गई है अंदाजा लगाया जा रहा है कि चलती गाड़ी में बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी गई है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दुर्घटना से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई होगी रात के अंधेरे में सड़क के किनारे पड़े शव और बाइक पर किसी का ध्यान नहीं गया वही सुबह उस रास्ते से गुजर रहे लोगों का ध्यान शव और बाइक पर जाने पर पुलिस को सूचना दी गई पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है वहीं शव का पंचनामा करवा परिजनों को सौंप दिया गया है।
हमसे जुड़ें